43 WPM Hindi Dictation II High Court, SSC, Steno II S.NO. 61 II BUDDHA ACADEMY TIKGAMRH (MP)
बता दें कि इस मामले में सलमान के अलावा आरोपयिों में सैफ अली खान, तब्बू,
सोनाली बेंद्रे और नीलम को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया गया। प्रिटी जिंटा
शुक्रवार को सबसे पहले सलमान खान से मिलने के लिए जोधपुर पहुंची। एयरपोर्ट पर उन्होंने
@मीडिया के किसी सवाल का
जवाब नहीं दिया। एयरपोर्ट से प्रीति सीधे जेल गईं। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल
पाया कि जेल प्रशासन ने उन्हें सलमान से मुलाकात करने की अनुमति दी है या नहीं।
हिरण के शिकार से जुड़े मामले को
ऐसे @समझें, यह केस सबसे
पहले पुख्ता था, क्योंकि 1 अक्टूबर 1998 की रात जब सलमान और उनके साथियों ने
जोधपुर के पास कांकणी गांव में संरक्षित वन्य प्राणी दो काले किरणों का शिकार
किया था। गांव वालों ने गोली की आवाज सुनकर उनका पीछा भी@किया था। इसमें से कई लोगों
ने उन्हें मौके पर देखा था और हिरणों के शव भी फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को सौंप दिए
थे। इस मामले में सलमान गोली चलाने के आरोपी बनाए गए।
शिकार से जुड़े बाकी के दोनों केस में
इकलौता चश्मदीद हरीश दुलानी@ था, उसने भी बयान बदल लिए थे। उसने सलमान के अलावा दूसरे
कलाकारों को पहचानने से इनकार कर दिया था। दूसरा कमजोर पक्ष यह भी था कि उसमें
हिरणों के शव नहीं मिले थे।
दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में
पुष्टि हुई, कांकाणी केस में पहली@ रिपोर्ट डॉ. नेपालिया की थी। उनकी रिपोर्ट के
मुताबिक, एक हिरण की मौत दम घुटने से और और दूसरे हिरण की मौत गड्ढे में गिर जाने
और श्वानों के खाने से हुई थी। अभियोजन पक्ष का कहना था कि यह रिपोर्ट सही नहीं
थी@, क्योंकि इसमें गन इंजरी
की बात नहीं थी।
इसके बाद मेडिकल बोर्ड बैठाया
गया। बोर्ड ने दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों काले हिरणों की मौत् की वजह
गन शॉट इंजरी ही बताई। इस मामले में सलमान पर कितने केस, उनमें क्या हुआ? कुल चार@ केस थे। तीन हिरणों के
शिकार के और चौथा आर्म्स एक्ट का। दरअसल, तब सलमान के कमरे से उनकी निजी पिस्टल
और राइफल बरामद की गई थीं, जिनके लाइसेंस की मियाद खत्म हो चुकी थी।
सलमान पर जोधपुर के घोड़ा फार्म
हाउस और भवाद @गांव में 27-28
सितंबर 1998 की रात हिरणों का शिकार करने का आरोप लगा। फिल्म हम साथ-साथ हैं की
शूटिंग के दौरान सलमान और उनके साथियों ने 1 और 2 अक्टूबर, 1998 की रात जोधपुर के
पास कांकाणी गांव में दो काले हिरणों के @शिकार का आरोप था। आर्म्स एक्ट में एडिशनल केस
लगने की वजह से यह मामला जुलाई 2012 तक पेंड़िंग रहा। सलमान ने पिछले 20 साल में
18 दिन जेल में काटे हिरण शिकार के 3 मामलों में सलमान पुलिस और ज्यूडिशियल कस्टडी
में 18 दिन@ जेल में रह चुके
हैं।
Comments
Post a Comment