Posts

Showing posts from April, 2018

हाई कोर्ट मुख्‍य परीक्षा हेतु महत्‍वपूर्ण शब्‍दावली- क्‍या आपने ये शब्‍द टाइप किये हैं।

वर्चस्‍व परिपक्‍वता शिकस्‍त ध्‍यानाकर्षण आततायियों फेहरिस्‍त बेनकाव अन्‍तरात्‍मा तब्‍दील हुक्‍मरानों स्‍वायत्‍तता उत्साहवर्धक भर्त्‍सना सख्‍त शक्ति सकते द्विपक्षीय ढूंढ़ते-ढूंढ़ते शाश्‍वत चैमर्ब्‍स रिश्‍वत सशक्‍त वेतनादि सर्वोपरिता अप्रवर्तनीय उत्‍प्रेषद आभ्‍यासिक दुर्व्‍यपदेशन दुर्विनियोग बखूबी नजरंदाज न्‍यायालयिक विष कैरोसीन हत्‍यात्‍मक देसी कट्टा देसी शराब चक्षुदर्शी मरणासन्‍न अधोपांत साशय रिष्टि निरस्‍त दुरुस्‍त रुपया निषेधाज्ञा अनुतोष सहदायिक पुस्‍तैनी उर्फ दुलैया हेक्‍टेयर पावतियां हितग्राहियों धोखाधडी मिथ्‍याकृत उदासीनता शंकस्‍पदता ट्रैक्‍टर ट्रॉली रैफर इलाज मेडीकल मोटरसाइकिल इंडीकेटर सम्‍पुष्टि तुच्‍छ बर्वाद बावजूद जवाब दबाव देयकवार देयक विल चैक कोषालय प्रावचकों कर्फ्यू धर्मनिरपेक्ष मार्क्‍सवादियों प्रतिद्वंदी निर्वासन आदिष्‍ट इत्तिला व्‍यावृत्ति अद्यतन अध्‍यधीन अभित्‍याजक अश्‍लील कब्रिस्‍तान षड्यंत्रकारी परिद्वेषपूर्ण संप्रवर्तन सौहार्द्र अप्राप्‍तवय प्रच्‍छरन्‍नव दुर्व्‍यपदेशन दुर्विनियोग कर्मचारिवृन्‍द अशमनीय तफ्तीश निवर्तमान विनिर्दिष्‍ट बंदोबस्‍त बटाईदार वक्‍फ...

42-44 WPM Hindi Dictation ॥ High Court, SSC, Steno ॥ S.NO.76 ॥ BUDDHA ACADEMY TIKGAMRH (MP)

     अभियुक्‍त रामस्‍वरूप के विरुद्ध भा.दं.वि. की धारा 341 के अपराध का आरोप है कि दिनांक 25.09.14 की रात्रि करीब 8:00 बजे ग्राम मोहनगढ़ में पंकज यादव के कुआं के पास उसने फरियादी मनोज चौरसिया को उस दिशा में जिसमें उसे जाने का अधिकार था जाने से स्‍वेच्‍छया निवारित कर उसका सदोष अवरोध कारित किया।      इसी अभियुक्‍त के विरुद्ध भा.दं.वि. की धारा 307 के अपराध का यह आरोप है कि उसी समय, स्‍थान एवं दिनांक को उसने मनोज चौरसिया को धारदार शस्‍त्र कुल्‍हाड़ी से गर्दन, सिर एवं बाएं हाथ के कौंचा में मारकर उपहति इस आशय या ज्ञान से तथा ऐसी परिस्थितियों में उपहति कारित की, कि यदि उसके उक्‍त कृत्‍य के कारण मनोज चौरसिया की मृत्‍यु हो जाती तो वह हत्‍या का दोषी होता।      इसी अभियुक्‍त के विरुद्ध भा.दं.वि. की धारा 506 भाग 2 के अपराध का यह आरोप भी है कि उसी समय, स्‍थान एवं दिनांक को उसने फरियादी मनोज चौरसिया को जान से मारने की धमकी देकर आपराधिक अभित्रास कारित किया।     अभियोजन घटना का संक्षिप्‍त सार यह है कि फरियादी आहत मनोज ...

45-48 WPM Hindi Dictation ॥ High Court, SSC, Steno ॥ S.NO.77 ॥ BUDDHA ACADEMY TIKGAMRH (MP)

     मामले के अनुसंधान अधिकारी रघुवीर सोनी ने अपने प्रतिपरीक्षण की कण्डिका 11 में यह स्‍वीकार किया है कि उसने अनुसंधान में ऐसा नहीं पाया था कि रामकुमार शर्मा ने चैक बुक में कोई फेरबदल या असत्‍य प्रविष्टि की है। इस साक्षी का ऐसा कथन है कि रामकुमार शर्मा ने चैक बुक में कोई फेरबदल या प्रविष्टि नहीं की थी। इस साक्षी ने प्रतिपरीक्षण की कण्डिका 16 में यह स्‍वीकार किया है कि उसके सामने किसी हितग्राही ने कोई शिकायत नहीं की थी।      इस साक्षी ने प्रतिपरीक्षण की कण्डिका 18 में इस साक्षी ने यह स्‍वीकार किया है कि उसने यह नहीं पाया कि किसी शासकीय राशि का आरोपी के द्वारा नुकसान किया गया है। इस साक्षी ने यह स्‍वीकार किया है कि उसने अनुसंधान के दौरान यह नहीं पाया कि आरोपी ने कोई फर्जी दस्‍तावेज तैयार किए थे। प्रतिपरीक्षण की कण्डिका 11 में इस साक्षी ने यह कथन किया है कि उसने पूरे प्रकरण में यह नहीं पाया कि रामकुमार शर्मा ने कोई राशि स्‍वयं के उपयोग में लाई हो या अपने खाते में जमा कराई हो। इस साक्षी ने यह भी स्‍वीकार किया है कि राहत राशि का उपयोग रामकुमार श...

45 WPM Hindi Dictation ॥ High Court, SSC, Steno ॥ S.NO.70 ॥ BUDDHA ACADEMY TIKGAMRH (MP)

पाकिस्तान ने फिर से कश्मीर मुद्दे का राग अलापा है। उसने हफ्ते भर के भीतर दो मंचों से- एक बार सुरक्षा परिषद में और दूसरी बार चीन में इस मुद्दे को उठाया। चीन के बोआओ शहर में एक सम्मेलन में पहुंचे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहिद खाकान @ अब्बासी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से अलग से मुलाकात की और कहा कि कश्मीर मामले में संयुक्त राष्ट्र को दखल देना चाहिए। वहां के लोगों पर भारत जो दमनात्मक कार्रवाइयां कर रहा है , उन्हें रोका जाना चाहिए। भारत संघर्ष विराम का उल्लंघन कर @ रहा है। इससे नियंत्रण रेखा के पास हालात बिगड़ सकते हैं। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भारत को लेकर जो भड़ास निकाली और मांगें रखीं , उनमें नया कुछ नहीं है। इससे पहले बीते शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी उसने कश्मीर का मुद्दा उठाया था। @ संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने दावा किया कि कश्मीर घाटी में अशांति और नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ने से क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए खतरा बढ़ गया है। सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुरूप ही कश्मीर समस्या का समाधान निकाला जाए ,@ तभी...

43 WPM Hindi Dictation ॥ High Court, SSC, Steno ॥ S.NO.70 ॥ BUDDHA ACADEMY TIKGAMRH (MP)

गत सप्ताह लोकसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले देश की संसद 18 वर्ष में सबसे कमजोर बजट सत्र की साक्षी बनी। सत्र के दूसरे हिस्से में लोकसभा अपनी तय मियाद के बमुश्किल 4 फीसदी समय तक ही संचालित हो सकी। राज्य सभा अपने निर्धारित समय के 10 फीसदी के बराबर काम कर सकी। किसी भी वर्ष में सबसे नियमित विधान का सबसे महत्त्वपूर्ण भाग होता है वित्त विधेयक। इस वर्ष यह विधेयक केवल 18 मिनट में पारित हो गया। इसे लेकर जरा सी भी चर्चा नहीं हुई। दूसरे शब्दों में कहें तो 99 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों तथा 200 से अधिक संशोधनों को लेकर कोई संसदीय चर्चा नहीं की गई। लोकसभा अध्यक्ष ने गिलोटिन (अनुदान और मांग पर चर्चा का समय समाप्त होने के बाद एकबारगी मतदान) की मदद से एक झटके में बहस का अंत कर दिया। इसके परिणामस्वरूप वित्त विधेयक में कई महत्त्वपूर्ण बदलाव जनता के सामने ही नहीं आ सके। उदाहरण के लिए सांसदों के वेतन में तेज इजाफा , उनके दैनिक भत्ते और पेंशन में बढ़ोतरी आदि पर चर्चा होनी चाहिए थी। इससे भी बुरी बात यह थी कि वित्त विधेयक में विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम (एफसीआर...