45 WPM Hindi Dictation II High Court, SSC, Steno II S.NO. 36 II BUDDHA ACADEMY TIKGAMRH (MP)
आरोपीगण भगोला, धनकू
बाई पर भा.दं.वि. की धारा 223 के अंतर्गत दिनांक 28.05.2008 को ग्राम लुहरगुवां
में 8:00 बजे फरियादी लोचन को डेला पत्थर से मारकर स्वेच्छया उपहति कारित करने एवं
आरोपी बब्बू ढीमर पर धारा 324 भारतीय दंड विधान के अंतर्गत उसी समय/ फरियादी लोचन
को कुल्हाड़ी एवं दांत से काटकर स्वेच्छया उपहति कारित करने का आरोप है।
आरोपीगण द्वारा
अपराध से संबंधित कोई भी तथ्य स्वीकार नहीं किया गया है।
अभियोजन का पक्ष कथन
संक्षेप में इसप्रकार प्रस्तावित है कि फरियादिया ने थाना उपस्थित होकर जुबारी@ रिपोर्ट लेख कराई कि आज सुबह 8:00 बजे की बात है
उसने अपने ट्रैक्टर से भगोला ढीमर की खेत की जुताई व बुबाई के पैसे मांगने गया तो
भगोला ढीमर ने देने से इनकार कर दिया। उसका लड़का बब्बू कुल्हाड़ी लेकर
गाली-गलौज करता आया और@ उससे लिपट गया।
उसने पीछे कंधा दाहिने तरफ काट खाया व कुल्हाड़ी मारी जो सिर में लगी खून निकल
आया उसकी औरत धनकू बाई ने पत्थर डेला मारे भगोला ढीमर गाली दे रहा था वह चिल्लाया तो
मुहल्ला के पूरन सिंह दांगी, छिदामी कुशवाहा @ने
बचाया। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया विवेचना
के दौरान फरियादी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, घटनास्थल का नक्शा मौके पर
बनाया गया, फरियादी एवं गवाहों के कथन अंकित किए गए। आरोपीगण को गिरफ्तार कर
गिरफ्तारी पत्रक बनाये @गए, विवेचना उपरांत
अभियोगपत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
विद्वान
पूर्वाधिकारी द्वारा आरोपीगण को निर्णय की कंडिका 1 के अनुसार दोषारोपित किए जाने
पर उनके द्वारा अपराध अस्वीकार किया गया। धारा 313 दण्ड प्रक्रिया संहिता के
कथनों में व्यक्त किया कि फरियादी ने उनकी@ मारपीट
की थी जिसका मुकदमा न्यायालय में लंबित है। इस मामले से बचने के लिए उनके विरुद्ध
झूठी रिपोर्ट की है कि वे निर्दोष हैं।
प्रकरण क विधिवत
निराकरण हेतु निम्नलिखित विचारणीय प्रश्न इसप्रकार हैं कि क्या आरोपीगण भगोला
एवं धनकू बाई ने घटना दिनांक@
28.05.2008 को 8.00 बजे ग्राम लुहरगुवां फरियादी लोचन को डेला पत्थर से मार कर स्वेच्छया
उपहति कारित की?
क्या आरोपी बब्लू ने उसी समय फरियादी लोचन
को कुल्हाड़ी एंव दांत से काट कर स्वेच्छया उपहति कारित की?
अभियोगी लोचन सिंह
अ.सा. क्रमांक 1 जिसके @द्वारा प्रथम सूचना
लेखबद्ध कराई गई है। अपनी साक्ष्य में घटना साढ़े तीन वर्ष पूर्व की सुबह 9-10
बजे की बताई है। साक्षी ने यह भी बताया है कि आरोपी भगोला के यहां जुताई का पैसा
लेने गया था भगोला से पैसे मांगे तो वह @गाली-गलौज
करने लगा। उसका लड़का उसी समय अंदर से आया जो हाथ में कुल्हाड़ी लिए था और उसने
पीछे से कुल्हाड़ी मारी जिससे खून निकल आया उसकी पत्नी धनकू बाई ने पत्थर डेला
मारे हल्ला होने पर पूरन सिंह और छिदामी मौके पर आ@ गये
जिन्होंने बीच-बचाव किया।
Comments
Post a Comment