current affairs august 2018
1 लोकसभा ने राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय
विधेयक 2018 पारित किया
लोकसभा ने 3 अगस्त 2018 को राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय
विधेयक 2018 पारित कर दिया है. राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय विधेयक पर सदन में
चर्चा के बाद ध्वनिमत से पारित किया गया.
खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने विधेयक पर चर्चा के
दौरान कहा कि इस विश्वविद्यालय में शोध, प्रशासन, प्रशिक्षण और अन्य खेलों की
गतिविधियों का समावेश होगा.
विधेयक लोकसभा में 23 जुलाई 2018 खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह
राठौर द्वारा पेश किया गया था. यह राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय अध्यादेश, 2018 को
प्रतिस्थापित करता है जिसे 31 मई 2018 को जारी किया गया था.
उद्देश्य:
इस विधेयक में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपनी तरह
का पहला राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय मणिपुर में खोले जाने का प्रस्ताव है.
2. एमर्सन मनांगाग्वा ने ज़िम्बाब्वे का राष्ट्रपति चुनाव जीता
3. मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रखा गया
2. एमर्सन मनांगाग्वा ने ज़िम्बाब्वे का राष्ट्रपति चुनाव जीता
ज़िम्बाब्वे के राष्ट्र्पति चुनावों में एमर्सन मनांगाग्वा ने
जीत दर्ज की है. वे एक बार फिर ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रपति बनेंगे. ज़िम्बाब्वे के
चुनाव आयोग की प्रमुख जस्टिस प्रिसिला चिगुम्बा ने उनकी जीत की घोषणा की.
चुनाव आयोग प्रमुख ने 10
प्रांतों के परिणाम जारी करते हुए बताया कि मनांगाग्वा को 50.8 फ़ीसदी वोट मिले
हैं जबकि विपक्षी नेता नेलसन चमीसा को 44.3 फ़ीसदी वोट मिले हैं. दूसरी ओर विपक्षी
पार्टी, मूवमेंट फ़ॉर डेमोक्रेटिक चेंज (एमडीसी) गठबंधन के चेयरमैन मोर्गन कोमिचि
ने इन नतीजों को खारिज किया है और इन्हें फ़र्ज़ी बताया है.3. मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रखा गया
उत्तर प्रदेश
के प्रसिद्ध मुगलसराय रेलवे जंक्शन का नाम परिवर्तित करके 05 अगस्त 2018 को दीन
दयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे स्टेशन रख दिया गया है.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रेलवे स्टेशन के नये नाम का उद्घाटन किया.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलने का सुझाव केंद्र सरकार के पास भेजा था. गृह विभाग से अनापत्ति मिलने के बाद राज्यपाल राम नाईक ने नाम बदलने की अनुमति प्रदान की. राज्यपाल का आदेश आने के बाद प्लेटफॉर्म से मुगलसराय का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन करना शुरू कर दिया गया था. इस रेल जंक्शन पर प्रतिदिन लगभग 200 से अधिक सवारी गाड़ियों का आवागमन होता है

Comments
Post a Comment